दिग्विजय सिंह नसीहत देते हुये बोले-सो रहे हैं कांग्रेसी, कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठायें

देश मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने किसान आंदोलन के बहाने अपनी ही पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन का प्रभाव कम होने की वजह से पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एमपी के किसान मासूम हैं, लेकिन कांग्रेसी सो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के किसान मासूम हैं, लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं। जागो, आंदोलव में शामिल हो जाओ और इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठाओ।श्
आपको बता दें कि दिल्ली में बीते करीब एक महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। आंदोलनरत किसान तीनों कानूनों की वापसी से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, सरकार ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है कि सुझावों पर बात होगी, लेकिन कानून वापस नहीं लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *