ग्वालियर। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक मनोज रजक ने बताया कि सेवा सप्ताह अंतिम चरण की ओर है। सेवा सप्ताह के माध्यम से कटी घाटी शनि मंदिर की साफ सफाई कर सभी बजरंगी भक्तों ने शनि चालीसा का पाठ किया।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने कहा कि सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में इतनी जागरूकता फैली की हर गली मौहल्लों में सेवा के माध्यम से मंदिर से लेकर मौहल्ले तक सफाई करनी चाहिये। क्योंकि नित्य देव मंदिर की सफाई करने से मनुष्य का ह्रदय भी शीशें के समान निर्मल हो जाता है। मुख पर प्रसन्नता और ओज छा जाता है। वह मनुष्य दीर्घायु होता है ओर सभी प्रकार के सौभाग्य प्राप्त करता है। यदि मंदिर की साफ सफाई करने में मनुष्य को शारीरिक कष्ट होता है। परंतु इसे कष्ट न समझकर तप रूप मानना चाहिये। मनुष्य को जो छोटा सा जीवन मिला है। उसका कुछ समय भगवत सेवा कार्य में आवश्यक लगाना चाहिये। साफ सफाई सेवा सप्ताह अभियान में मनोज रजक, मनोज गोड़िया, रविराज लुढेले, राजू गोस्वामी, रवि जैन, शिबू साहू, दीपक मांझी, अचलेश्वर के महंत महेन्द्र भदकारिया, गजेन्द्र दिसौरिया, नीरज ऊचिया, सचिन राजपूत, गोलू सेन, दीपक यादव, लाला सेवरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र यादव, विनोद राठौर, हिमांशु, नितिन कुशवाह, विशाल, रिक्की गोडिया, वीर सिंह गौड, सुमित सोनी, महावीर शर्मा, देव गोडिया, लखन रजक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
