Hindustan samaj आगरा -* नई दिल्ली-आगरा रेल खंड में आगामी जुलाई में एक और वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस ट्रेन का परीक्षण होने जा रहा है। बताया कि यह खंड देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक है जिसमें 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेने चल सकती हैं। नई ट्रेन 12 से 16 कोच की होगी। यह नई दिल्ली इंटरसिटी का स्थान लेगी। इसके अलावा इसी साल आगरा से लखनऊ के मध्य भी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। आगरा से लखनऊ,आगरा से प्रयागराज,आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। वर्तमान में आगरा से होकर दो वंदे भारत ट्रेन गुजरती हैं। आगरा से नई दिल्ली के मध्य इंटरसिटी सुबह 5.50 बजे कैंट स्टेशन से चलती है। रेलवे अब 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों में वंदे भारत मेट्रो का संचालन करने जा रहा है। आगरा से नई दिल्ली की दूरी 200 किमी है। यह देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक भी है। रेलवे अधिकारी के बताए अनुसार वंदे भारत मेट्रो का परीक्षण नई दिल्ली से आगरा खंड में जुलाई में होगा। फिर यह ट्रेन आगरा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 12 से 16 कोच होंगे। धीरे-धीरे नई दिल्ली इंटरसिटी को बंद किया जाएगा। वहीं आगरा से लखनऊ इंटरसिटी के मध्य भी वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रैक उपलब्ध होने के बाद ही चलेगी। परीक्षण के दो सप्ताह के बाद रेलवे द्वारा किराया सूची घोषित की जाएगी। स्टेशनों के ठहराव और बुकिंग की तारीख भी घोषित की जाएगी। इस ट्रेन में एडवांस बुकिंग भी होगी।
Related Posts
कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत केस में एमपी पुलिस की बडी कार्रवाई, श्रीसन कंपनी का मालिक गिरफ्तार
छिंदवाड़ा के एसपी ने बताया कि बुधवार देर रात कंपनी के मालिक को किया गया गिरफ्तार चेन्नई। पूरे देश में…
जेआईपीएसआर कॉलेज ने मनायां ‘‘नेशनल फार्मेसी एज्युकेशन डे’’
ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च (फार्मेसी) महाविद्यालय में आज गुरूवार…
कनाडा, भारत को यूरेनियम देगा, 2030 तक 50 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
नई दिल्ली । भारत और कनाडा ने सोमवार को यूरेनियम आपूर्ति में सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर…
