सिंधिया कन्या विद्यालय का 68वां स्थापना दिवस समारोह 28 अक्टूबर को]प्रियदर्शिनी राजे प्रेजिडेंट बोर्ड ऑफ गवर्नर बनी

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय का 68वां स्थापना दिवस समारोह कल 28 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे से आयोजित किया गया है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री मिलन शर्मा होगी। इस वर्ष स्वर्गीय राजामाता माधवीराजे सिंधिया के स्वर्गवास के बाद प्रेजिडेंट बोर्ड ऑफ गवर्नर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को बनाया गया है।
मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह के दौरान एक प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की हैड गर्ल मनस्वी मुद्गल के अभिभावकों द्वारा प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। साथ ही समारोह में आर्केस्ट्रा, वेस्टर्न बैंड, पेरेंटस क्विज, डांस वर्कशाप और गेम्स होंगे। समारोह के दौरान प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी जायेगी। समारोह में सिंधिया कन्या विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री मिलन शर्मा को विजयाराजे सिंधिया अवार्ड दिया जायेगा। 

 

posted byAdmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *