रेलवे स्टेशन से गिरकर घायल हुए मजदूर से मिले मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर ,डॉक्टरों को सम्मानित किया

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर काम करने के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर से गत रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुलाकात की। शहर के उपनगर में घासमंडी के रहने वाले छोटू जाटव के पेट, सीने में सरिए घुस गए थे। दो सरिए पेट में घुस गए थे, तो एक सरिया सीने के आर-पार हो गया था। मजदूर जेएएच में भर्ती है। मंत्री ने हाल चाल जाना, साथ ही डॉक्टरों को सम्मानित किया।
ऊर्जा मंत्री गत रात जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। छोटू जाटव का हालचाल जाना। डॉक्टरों द्वारा छोटू जाटव का बेहतर इलाज करने के लिए सम्मानित किया। साथ ही छोटू जाटव के परिवार को 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छोटू के इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने छोटू के परिजन को भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो छोटू के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छोटू जाटव की जटिल सर्जरी करने वाले चिकित्सक डॉक्टर अंजली जलज, डॉक्टर हिमांशु चंदेल, डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर आरकेएस धाकड़ तथा अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *