सीएम डॉ मोहन यादव ग्वालियर से विमान द्वारा रांची के लिए रवाना

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का शुक्रवार को अलप प्रवास( ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः लगभग 9ः50 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुंचे। यहाँ से थोड़ी देर बाद उन्होंने वायुमार्ग से रांची, झारखंड के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। विमानतल पर अभय चौधरी, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा और विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *