ग्वालियर। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से फोन पर चर्चा कर जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस पूरी तरह सजग और मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे। प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा शहर से लेकर दूर-दराज के गाँवों तक पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे। साथ ही आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस क्रम में पुलिस महानिरीक्षक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने दिये निर्देश
