कै.महाराज श्रीमंत माधव राव सिंधिया की स्मृति में मैत्री मैच 21 और 22 नवंबर को

x
ग्वालियर। जीवन को अनुशासित और धैर्यवान बनाने का सबसे सफल तरीका खेल होते हैं। खेलों से ही मेंटल और फिजिकल फिटनेस आती है। यह विचार आज माननीय न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक जी ने कै.महाराज श्रीमंत माधव राव सिंधिया की स्मृति में जीवाजी क्लब और कनाडा के लंबरजैक क्लब टोरंटो के बीच होने वाले मैच की ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर व्यक्त किए। सनद रहे कि यह मैत्री मैच 21 और 22 नवंबर को ग्वालियर के एस ए एफ मैदान पर खेले जाएंगे।
इस अवसर पर जस्टिस श्री पाठक जी ने अपने खेलों के प्रति अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि खेल ही वो माध्यम होता है जिसमें व्यक्ति न केवल खुद को भूल जाता है बल्कि उसमें जीवन को सहजता व सौम्यता से जीने की कला भी आ जाती है। होटल रेडिसन में आयोजित ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर आयोजन समिति के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरुशरण सिंह, आयोजन समिति के संयोजक इंद्रजीत शिंदे ने बताया कि 21 नवंबर को 40 – 40 ओवर का मैच होगा वहीं 22 नवंबर को टी 20 मैच खेला जाएगा।
इस मौके पर जीवाजी क्लब के सचिव संजय वर्मा,टीम के कप्तान दुर्गेश चौरसिया, टीम के मैनेजर परेश मिश्रा, मैच कॉर्डिनेटर राजीव जैन डब्बू आशीष मिश्रा, क्लब के कार्यकारिणी सदस्य अनुराग शिवहरे, आशीष दुबे, चेतन प्रकाश गुप्ता, अर्पित मूंदड़ा, जयंत खांडे, विपुल गुप्ता, शिवम रईखेड़ा, हेमंत शिवहरे, उज्ज्वल पमनानी, नीरज चौरसिया के अलावा न्याय विभाग से श्री मनोज शर्मा एवं दिनेश सिंह राजपूत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *