बीके शिवानी दीदी का खुशी की कुंजी पर प्रेरणादायी व्याख्यान 4 दिसम्बर को

ग्वालियर। उलझनों से उत्साह की ओर और भावनात्मक सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी व्याख्यान बीके शिवानी दीदी द्वारा 3 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपई इंटरनेशनल कन्वोकेशन सेंटर जीवाजी यूनिवर्सिटी में दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे होगा।
कार्यक्रम आयोजक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंघल व सचिव डॉ.स्नेहलता दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति आनंद पाठक मौजूद रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बीके शिवानी दीदी द्वारा खुशी की कुंजी पर व्याख्यान 4 दिसंबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के श्री दत्तोपंत ठेगड़ी हाल में दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *