जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण 15 को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड करेंगे

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण 15 दिसम्बर को किया जाना प्रस्तावित है।मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के करकमलों से प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण समारोह अटल सभागार में आयोजित किया जाएगा।इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार की दोपहर तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर रूचिका चौहान, कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी, कार्य परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा, कुलसचिव अरूण सिंह चौहान,एसडीएम विनोद सिंह, अनिल राघव, सीएसपी झांसी रोड हिना खान के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
अटल सभागार के आसपास ओपन ऑडिटोरियम के आतंरिक हिस्से को देखा।सबसे पहले प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर रूचिका चौहान ने प्रतिमा स्थल के आसपास चाक चौबंद व्यवस्था करने के सुझाव दिए।जीवाजी विश्वविद्यालय की आतंरिक कानून-व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए कहा।इसके साथ ही जिला प्रशासन की उपस्थिति में मूर्ति के ऊपर छतरी लगाई गई।प्रतिमा स्थल पर एएसएल की टीम भी पहुंची। प्रतिमा स्थल के साथ-साथ अटल सभागार का भी निरीक्षण किया।इस मौके पर कुलगुरू प्रो.अविनाश तिवारी,प्रदीप शर्मा, कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, विश्वरंजन गुप्ता, राजेश नायक, अरविन्द भदौरिया, राकेश सिंह गुर्जर, संजय सिंह भदौरिया सहित विवि एवं प्रशासन, पुलिस के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *