राहुल के बयान हमारी लड़ाई इंडियन स्टेट से,पर मचा बवाल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केवल भाजपा से ही नहीं बल्कि भारतीय राज्य से भी लड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा जैसी हमारी विचारधारा हजारों साल पुरानी है. यह हजारों सालों से आरएसएस की विचारधारा से लड़ रही है. यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है.
राहुल गांधी ने कहा कि अगर आपको लगता है कि हम भाजपा या आरएसएस नामक किसी राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि हमारी संस्थाएं काम कर रही हैं या नहीं. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मीडिया क्या कर रहा है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि लोगों को भी पता है कि मीडिया अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *