नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा शनिवार को अपना कंप्लीट संकल्प पत्र जारी किया जाएगा. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को शाम 3 बजे संकल्प पत्र जारी करेंगे. इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 17 जनवरी को संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया गया था. उसके बाद, 21 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया गया था, जिसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई थी. उधर, केजरीवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ये जरूर बताए कि उनका प्लान और विजन क्या है?
मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग घोषणाएं- दिल्ली चुनाव के लिए तीनों ही प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग घोषणाएं कर रही हैं. पार्टियों को भी ऐसा लगता है कि एक साथ घोषणा कर देने से जनता के बीच में कम प्रचार का मौका मिलेगा. कई किस्तों में अलग-अलग घोषणाएं करने से जनता को वायदों पर अमल करने का भी मौका मिलेगा और उनका प्रचार प्रसार भी पार्टी ज्यादा कर पाएगी.
जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया- 17 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी करते हुए महिलाओं के लिए 2500 प्रति माह महिला समृद्धि योजना के रूप में देने, बुजुर्गों के लिए 10 लाख रुपए का हेल्थ कवर देने और दिल्ली सरकार द्वारा बिजली पानी पर सब्सिडी जैसी योजनाओं को जारी रखने का ऐलान किया था. साथ ही नड्डा ने गर्भवती महिलाओं के लिए ₹21000 की आर्थिक सहायता और 6 पोषण किट देने की भी घोषणा की थी.
अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया- अनुराग ठाकुर द्वारा जारी किए गए दूसरे संकल्प पत्र भाग 2 में गरीब वर्ग के बच्चों के लिए केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा, ऑटो ड्राइवर के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना और उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस देने और वाहन बीमा रियायती दरों पर देने की घोषणा की गई थी. अब संकल्प पत्र भाग 3 के रूप में भाजपा द्वारा अपना कंप्लीट संकल्प पत्र दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया जाएगा.
केजरीवाल ने अमित शाह पर कसा तंज- दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाय श्श्कल अमित शाह जी बीजेपी का संकल्प पत्र प्प्प् लाँच कर रहे हैं. मेरा उनसे निवेदन है कि जो आम आदमी पार्टी की दिल्ली में पहले से लागू योजनाएं हैं जैसे फ्री बिजली, पानी, उनका फिर से ऐलान मत कर देना प्लीज. दिल्ली को लेकर बीजेपी का अपना क्या प्लान और विजन है, वो बताना. दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक करने में आप विफल क्यों हुए और अब क्या करोगे, ये बतानां ।
