ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में आज शनिवार को कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी 24वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्वासुमन अर्पित कर स्मरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ डॉ. के.के. गुप्ता, समाजसेवी श्री अवनीश भदौरिया एवं व्हीआईएसएम हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी श्री अमित चौहान ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंली दी। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के कार्यो की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत सराहनीय योगदान दिया। उन्ही के योगदान से आज ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान मौजूद है, जो ग्वालियर से लगभग 100 किलो मीटर दूर तक के क्षेत्र में अच्छी व उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य के केन्द्र माने जाते है। व्हीआईएसएम ग्रुप राजमाता के सपनो के अनूरूप ही आगे बढ़ रहा है गरीब व ग्रामीण क्षे़त्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं व्हीआईएसएम हॉस्पिटल के अन्तर्गत निःशुल्क ओपीडी एवं उच्च कोटि की चिकित्सा मुहैया करा रहा है। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयों के शिक्षकगण, प्राचार्यगण व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में कै. राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रृद्वासुमन अर्पित कर याद किया
