गणतंत्र दिवस की दो दिन पूर्व संध्या पर एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन इंदरगंज चौराहे पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस देशभक्त के सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दी।
आयोजन के दौरान सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया। देशभक्ति के इस आयोजन में प्रतिभागी को सम्पूर्ण ड्रेस अप में मंच से प्रर्दशन करना था और अपने अपने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देना थी। आयोजन समिति के मनोज अग्रवाल बाबा, दीपक अग्रवाल, डॉ मनीष रस्तोगी धीरज गोयल, मनोज कुचिया ने बताया की देशभक्ति के इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग ले भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *