फाल्गुन 2025ः आज से शुरू हो रहा हिंदू पंचांग का आखिरी महीना

इस महीने जगतपिता भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि मनाई जाती है। हिंदू शास्त्र में सभी महीनों का महत्व होता है. अभी तक माघ महीना चल रहा था, जो अब समाप्त हो चुका है. गुरुवार 13 फरवरी से हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन शुरू हो चुका है, जो 14 मार्च 2025 तक जारी रहेगा. इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के चलते इस महीने का नाम फाल्गुन पड़ा. यह महीना आनंद और उल्लास का होता है. इस महीने से गर्मी का मौसम शुरू होता है.
फाल्गुन माह में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार
इस महीने की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस पूरे महीने चंद्रमा की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. वहीं, फाल्गुन में रंगों का पर्व होली भी मनाई जाती है.
पूरे महीने करें इन देवता की पूजा
इस महीने भगवान की कृपा चाहिए तो श्रीकृष्ण की आराधना करें. उन्होंने कहा कि यह महीना संतान की उन्नति के लिए भी फलदाई है. पूरे महीने संतान गोपाल मंत्र का पाठ करें.
जानें पूजन-विधि
गर्मी की शुरुआत हो रही है, इसलिए ताजे और ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए. उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. फिर विधि-विधान से देवी-देवताओं की एकाग्र मन से पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *