ग्वालियर से किडनैप शिवाय 14 घंटे बाद पुलिस ने मुरैना के माता बसैया से किया बरामद

 

ग्वालियर। ग्वालियर से किडनैप हुआ 6 साल का बच्चा शिवाय मिल गया है। पुलिस ने गुरुवार रात में उसे मुरैना के माता बसैया इलाके से बरामद किया है। बाइक सवार बदमाश शिवाय को बंशीपुरा गांव में एक ईंट भट्टे के पास छोड़कर भाग गए थे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुरैना-धौलपुर के बीच माता बसैया इलाके में पहुंची। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया है। बच्चे की उसके मां-पिता से वीडियो कॉल पर बात भी कराई है। बच्चे को लेने उसके परिजन मुरैना के माता बसैया के लिए रवाना हो गए हैं।शिवाय के पिता राहुल गुप्ता ने बताया कि बच्चे से उनकी बातचीत हो गई है। वह सकुशल है। उन्होंने पुलिस को तत्काल एक्शन पर धन्यवाद दिया और पुलिस की सराहना की है।
बंशीपुरा गांव में शिवाय एक जगह पर खड़ा था। वह रो रहा था। तभी वहां से एक टमटम (ई-रिक्शा) वाला निकला। उसने बच्चे को रोते हुए देखा। जब उसने बच्चे को गौर से देखा तो पहचान लिया कि यह तो ग्वालियर से किडनैप किया हुआ बच्चा ही है। उसने बच्चे को काजीबसई गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *