भोपाल। मध्यप्रदेश एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। प्रदेश को गौरवान्वित करने का काम शाजापुर जिले के पोलायखुर्द गांव निवासी ब्रजेश कुमार परमार ने किया है। बीते दिनों भारत सरकार कें्रदीय फिल्म सेंसर बोर्ड के सलाहकार सदस्य के रूप में ब्रजेश परमार को नियुक्त किया गया। भारतीय मजदूर संघ से जुडे ब्रजेश कुमार परमार स्वभाव में बेहद सरल,मिलनसार व मृदुभाषी है। श्री संबंधों को निभाने में ज्यादा जोर देते है। वह कहते है कि संबंधों में बडी शक्ति होती है यह संबंधों की ही शक्ति है जिसकी बदौलत उन्हें आज इतनी बडी उपलब्धि मिली है। वह अक्सर अपने मित्रों से एक ही बात कहते है कि व्यक्ति जीवन में कितनी ही ऊंचाई को क्यों ना छू ले,कितनी भी उन्नति क्यों न कर ले लेकिन उसके पांव सदैव जमीन पर रहने चाहिये। मैं उनमें से नहीं हूं जो कामयाबी की सीढियों पर चलते-चलते अपने पुराने मित्रों व सगे संबंधियों को भूल जाया करते है। इसलिये व्यक्ति को संबंधों के प्रति गंभीर रहना चाहिये। ब्रजेश परमार अतिथि शिक्षक भी रहे हैं इसलिये उनमें एक शिक्षक सदैव विद्यमान रहता है। वहीं भारतीय मजदूर संघ से जुडे होने के नाते उनमें सेवा भाव की भी प्रचूरता है। इन दोनों ही बातों का अद्भुत संगम हमें आने वाले दिनों में भारत सरकार कें्रदीय फिल्म सेंसर बोर्ड की गतिविधियों में देखने को अवश्य मिलेगा। जहां वह अपनी सेवाओं और सोच को प्रदर्शित करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता बीएमएस प्रदेश कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार परमार वर्तमान में भाजपा झुग्गी प्रकोष्ठ शाजापुर जिला का प्रभारी दायित्व का निर्वहन कर रहे है।
ब्रजेश परमार के मनोयन पर उनके सगे संबंधियों के अलावा मित्रों में भारी खुशी की लहर दौड गई। इस खुशी का इजहार मित्रों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत कर किया। विशेष कर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढेरों बधाईयां देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अकोदिया में उनका जोरदार स्वागत किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रवि पाण्डे, मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार, पार्षद पवन धनगर ने आत्मीय स्वागत किया। अकौदिया के अतिथि शिक्षकों द्वारा भी शानदार स्वागत किया गया। स्वागत कर्ताओं में भाजपा के कार्यकर्ता लखन सिंह मेवाडा, पत्रकार राहुल विश्वकर्मा, पवन चौहान, अनिल शर्मा, शंकर अंजाना, योंगेद्र सिंह चौहान, दीपक शर्मा, रामबाबू मालवीय, प्रकाश राठौर, ओम प्रकाश पुष्पद, दिनेश परमार आदि मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश गौरवान्वित,ब्रजेश कुमार परमार केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड सलाहाकार समिति के सदस्य बने
