एमपी में धनकुबेरों का जमावड़ा, छप्पर फाड़ पैसों की हो रही बारिश, कई लाख करोड़ का निवेश

भोपाल। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले दिन ही मध्य प्रदेश की झोली बड़े निवेश प्रस्तावों से भर गई है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन देर शाम तक 3.71 लाख करोड़ के 19 एमओयू साइन हुए हैं. इसमें 1 लाख करोड़ का निवेश नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया करने जा रही है. मध्य प्रदेश सरकार के साथ एनएचएआई ने एमओयू साइन किया है. उधर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 60 हजार करोड़ और अवादा ग्रुप मध्य प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है. रिलायंस और अवादा ग्रुप के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एमओयू साइन किए. खबर लिखे जाने तक निवेश का दौर जारी रहा.
पहले दिन हुए 19 एमओयू
राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आए देश भर के दिग्गज उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में बड़े निवेश का वादा किया है. इंवेस्टर्स समिट के पहले दिन 19 एमओयू साइन हुए, इसमें उद्योग घरानों, एनर्जी, रिन्यूअल एनर्जी सेक्टर्स से जुड़ी इंडस्ट्रीज और पीएचयू ने एमओयू साइन किए हैं. इसके अलावा कई देशों के संगठनों के साथ नॉलेज शेयरिंग एमओयू साइन किए गए हैं.
अवादा समूह का 50 हजार करोड़ का निवेश
अवादा समूह ने मध्य प्रदेश में बड़े विस्तार का ऐलान किया है. उन्होंने अगले 5 साल में प्रदेश में 50 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन किया है. अवादा के चेयनमैन विनीत मित्तल ने बताया कि ष् ग्रुप प्रदेश के मालवा क्षेत्र के नीमच और बुंदेलखंड क्षेत्र के अलावा भिंड में भी सोरल सेक्टर और बैटरी स्टोरेज में निवेश करने जा रहे हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी 60 हजार करोड़ निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी मध्य प्रदेश सरकार के साथ 60 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश में बायो फ्यूल में यह निवेश करेगी. इसके तहत मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बायो फ्यूल प्लांट लगाएगी. कंपनी ने बताया कि प्रदेश के 5 जिलों भोपाल, सतना, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट में पहले ही प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है।
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने साइन किया एमओयू
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर 2 गीगावॉट का रिन्यूअल पावर जनरेशन विकसित करने का एमओयू साइन किया है. इस पर आने वाले सालों में 1 लाख 20 हजार करोड़ का निवेश होगा.
एनटीपीसी न्यूक्लियर करेगी 80 हजार करोड़ का निवेश
एनटीपीसी न्यूक्लियर ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ 80 हजार करोड़ के निवेश का करार किया है. मध्य प्रदेश में दो ग्रीन फील्ड पावर प्लांट विकसित किए जाएंगे. मध्य प्रदेश में न्यूक्लियर की दिशा में बड़ा कदम होगा.
सीएम बोले-एमपी ने बनाया नया कीर्तिमान
उधर एमओयू साइन होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ष्मध्य प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि ष्उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का अभियान चलाया है. सभी राज्यों को समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं.
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले अश्विनी वैष्णव
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले प्रदेश सरकार ने 7 रीजनल समिट की थी, इसमें भी 4 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश के प्रस्ताव आए थे. अब जीआईएस में देश के बड़े उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है. वहीं एनएचएआई ने भी मध्य प्रदेश में 1 लाख करोड़ के निवेश का एमओयू साइन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *