अरविंद केजरीवाल को जारी रहेगी जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा फिलहाल बरकरार रहेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग के बाद लिया है. केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने या घटाने के बारे में अंतिम निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद लिया जाएगा. बता दें कि, दिल्ली पुलिस केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करती है.
सिक्योरिटी से संबंधित एक अधिकारी ने कहा कि, गृह मंत्रालय में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा जारी रखने का निर्णय लिया गया है. अधिकारी के अनुसार, आईबी और दिल्ली पुलिस के द्वारा खतरे के आकलन पर आगे का निर्णय लिया जाएगा और इस पर गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजे जाने की संभावना है.
बता दें कि, हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल अपनी विधायक सीट हार गए. बता दें कि, वीआईपी के साथ-साथ वीवीआईपी की सुरक्षा का आकलन गृह मंत्रालय के निर्देश पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया जाता है.
आईबी, गृह मंत्रालय, रॉ और कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में समय-समय पर खतरे की समीक्षा बैठकें होती हैं. ऐसी बैठकों के दौरान किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर विस्तृत समीक्षा की जाती है.इस बैठक में ही यह निर्णय लिया जाता है कि किसी व्यक्ति की सुरक्षा को कम किया जाए या बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *