बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री भक्तों से खेलेंगे होली, तीन दिनों चलेगा महोत्सव

छतरपुर। देश के जाने माने कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीरश्वर धीरेन्द्र शास्त्री भक्तों पर रंग बरसाने की तैयारी में हैंण् बिहार से कथा करके लौटे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धाम पर होली की घोषणा करते हुए बताया कि बालाजी को रंग गुलाल अबीर समर्पित किया जाएगा और 3 दिनों तक बागेश्वर धाम में होली खेली जाएंगीण् बागेश्वधाम के होली समारोह में देशभर की जानीमानी हस्तियां भी शामिल होंगी।
तीन दिवसीय होली महोत्सव आज से
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव होगाण् महोत्सव की शुरुआत आज बुधवार से हो रही हैण् बालाजी सरकार को रंग गुलाल समर्पित करने के साथ ही महोत्सव की शुरुआत होगीण् महोत्सव के पहले दिन जानी.मानी कथा वाचिका चित्रलेखा जी शामिल हो रही हैंण् वहीं तीसरे दिन प्रख्यात कथा वाचिका प्राची देवी बागेश्वर धाम पधारेंगींण् महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों व देश भर से आने वाले कलाकारों द्वारा यहां प्रस्तुतियां दी जाएंगीण्
सनातन धर्म के सभी पर्व खुशियां बिखेरते हैं
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश भर के बागेश्वर धाम प्रेमियों और भक्तों को रंगों के पर्व होली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए सबकी मंगल कामना की हैण् उन्होंने कहाए श्श् बागेश्वर धाम में बुधवार से तीन दिवसीय होली महा महोत्सव की शुरुआत हो रही हैण् कहते हैं जीवन में रंग नहीं है तो फिर वह जीवन किस काम काण् सनातन धर्म के सभी पर्व जीवन में उल्लास और खुशियां बिखरते हैंण् रंगों का पर्व होली हर साल लोगों द्वारा अनूठे अंदाज में मनाया जाता हैण् बागेश्वर धाम में भी विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का विशाल आयोजन हो रहा हैण् इस महोत्सव में जहां देश भर के बागेश्वर धाम से शिष्य मंडल के सदस्य आएंगे तो वहीं बागेश्वर धाम से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *