व्हीआईएसएम कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज में आज गणेश चतुर्थी महोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही छात्र-छात्राओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने श्री गणेष जी के पण्डाल की मनमोहक साज-सज्जा की। सभी छात्र-छात्राऐं पारंपरिक परिधानों में नजर आए। प्रातः आचार्य जी ने विधि-विधान एवं मंत्रोचारण से श्री गणेश जी महाराज की मूर्ति की स्थापना करवाई। इसके उपरान्त श्री गणेश जी की आरती की गई जिससे सारा माहौल गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात् मोदक व लड्डू का भोग लगाकर छात्र-छात्राओं में वितरित किया गया। इन अनुष्ठानों ने एक समृद्ध शैक्षणिक वर्ष के लिए आषीर्वाद मंागा और सामुदायिक भावना को बढ़ावा दिया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने बताया कि हर शुभ कार्य के प्रारंभ में श्री गणेश जी को प्रणाम करना शुभ माना जाता है। क्योकि सत्र 2025-26 की शुरूआत गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस गणेश उत्सव में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर संस्थान की चेयसरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी श्री मुकेश भदौरिया सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *