ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर समर्पण के द्वारा 15 शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खेडापति कालौनी स्थित शासकीय स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पीआरओ (डिस्ट्रीक्ट) उपस्थित रहे। जबकि अध्यक्षता लायन साधना शांडिल्य ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान से किया गया।सम्मानित सभी शिक्षकों को पुष्पहार पहनाकर तथा आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक दूसरे को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा देश समाज में शिक्षकों की अहम भूमिका पर परिचर्चा की तथा इस दौरान विभिन्न प्रसंगों पर ध्यानाकर्षण किया गया। कार्यक्रम का समापन लायन अंकिता मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सपना गोयल,बरखा नामदेव,तान्या गुप्ता,कोषाध्यक्ष कृष्णा मैडम आदि सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब ग्वालियर सर्मपण ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 15 शिक्षकों का किया सम्मान
