पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े में शामिल हुये आशीष अग्रवाल

x
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी वार्ड 43, सराफा बाजार में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और भारतीय जनता पार्टी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। आज भाजपा के सेवाभावी कार्यकर्ता इस संकल्प को जमीन पर उतारते हुए सेवा कार्य को जनआंदोलन का रूप दे रहे हैं। इस चिकित्सा शिविर का लाभ 315 से अधिक मरीजों ने लिया।
समाजसेवी दीपक सचेती ने कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी के महत्व पर बोलते हुए कहा गया कि यही मार्ग भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला है। भारतीय संस्कृति ने हमेशा परिवार को समाज की आधारशिला माना है और स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भरता को जीवन का मूलमंत्र हमें बनाना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक वैद्य गजेन्द्र गढ़कर का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश जाजौरिया, जिला महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. बत्रा, प्रमोद गडकर, दीपक जैन, धनेश जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, लाला भैया, विजय गोयल, अशोक अग्रवाल, रामकुमार सोनी, आशीष पांडे, अभिषेक चतुर्वेदी, सतीश पांडे, गुड्डू भैया, मनोज गोयल एवं सचिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिदास अग्रवाल एवं पारस वरैया ने किया। पार्षद संजय सिंघल ने स्वागत भाषण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *