जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च महाविद्यालय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम बिलौआ में एक नुक्कड नाटक के माध्यम से जनमानस में जागरूकता फैलाई। नुक्कड नाटक का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में व्याप्त भ्रातिंयो को दूर करना और जागरूकता फैलाना था। इस नुक्कड नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया कि आज भी मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में भ्रम और उपेक्षा का वातावरण है। नाटक में एक युवा छात्र के मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव और अवसाद से जूझने की स्थिति को प्रभाशाली ढंग से मंचित किया गया। नाटक में यह संदेश दिया गया कि परिवार, समाज और शिक्षा संस्थानों को चाहिए कि वे ऐसे व्यक्तियों को सहारा दे, न कि उन्हें तिरस्कार करें। इसके बाद विद्यार्थियों के द्वारा महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रंमाशकर पाठक बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष द्वितीय स्थान पर शिवानी चौरसिया बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर योगेश धाकड़ बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष रहें। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जाकिर खान, ज्योति प्रकाश, खुशी, शुभम की टीम ने प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर ने अपने बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि जिस तरह हम अपने शरीर की सेहत का ख्याल रखते है, उसी तरह अपने मन का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। हमारी असली ताकत हमारे शरीर में नहीं होती बल्कि असली ताकत हमारे मन में होती है। जब हमारा मन मजबूत होगा, तब ही हम मुश्किलों से लड़ सकते है। कुछ विद्यार्थी अपने जीवन में तनाव, असफलता एवं अन्य मुसीबतो से गुजरते है। उनसे में यही कहना चाहूगा कि अगर किसी बात से परेशान हो, तो अपने माता पिता, भाई-बहन या फिर अपने दोस्त के साथ वह परेशानी को लेकर बात करनी चाहिए। आपका मन हल्का होगा तो आटोमेटिक आप तनाब मुक्त हो जायेगे। क्योकि आप अकेले नहीं हो हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कभी न कभी ऐसी मुसीबतो का सामना करना पडता है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मेडल व प्रस्तृति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग प्राचार्या सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *