गृह मंत्री शाह घटनास्थल पर पहुंचे, बोले- सभी पहलुओं से होगी जांचगृह मंत्री शाह घटनास्थल पर पहुंचे, बोले- सभी पहलुओं से होगी जांच

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात दिल्ली के लोक नायक अस्पताल पहुंचे और लाल किले के पास हुए विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की. अस्पताल से वह सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इससे पहले, अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम के साथ बैठक की.
गृह मंत्री शाह ने मीडिया बात करते हुए कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी. लोक नायक अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास हुंडई आई 20 कार में धमाका हुआ. जिसमें 3-4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, लोग घायल भी हुए और कुछ की मौत भी हुई. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ घायलों का इलाज यहां चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है. धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच एनआईए टीम,एसपीजी टीम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तेजी से जांच कर रही हैं. मुझे उम्मीद है कि हमारी एजेंसियां जल्द ही धमाके के कारणों का पता लगा लेंगी और एफएसएल की सबसे वरिष्ठ टीम भी पहुंच गई है।

शाह ने कहा, ष्धमाके की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया. प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद, मैंने प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी. मैं घटनास्थल का दौरा करने के लिए यहां से जा रहा हूं और कल सुबह गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम के साथ बैठक होगी।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह आतंकवादी हमला था, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ष्हम सभी पहलुओं को खुला रख रहे हैं और सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का एफएसएल और एनएसजी द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हम दृढ़ता के साथ सभी पहलुओं की जांच करेंगे।
उन्होंने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं. जांच अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर
चश्मदीदों ने बताया कि भीषण धमाके से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दुकानों और यहां तक कि पास के मेट्रो स्टेशन के शीशे भी टूट गए. विस्फोट के बाद के भयावह क्षणों को याद करते हुए एक चश्मदीद ने कहा, ष्करीब 20 मिनट पहले, स्थिति अविश्वसनीय थी. एक जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकंड में आसमान लाल धुएं से ढक गया. हर कोई चीख रहा था और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था.ष् उसने कहा कि धमाका इतना भीषण था कि सड़क पर मानव अवशेष बिखर गए।
एक दुकानदार ने बताया कि झटके इतने तेज थे कि पूरी इमारत हिल गईं. उसने कहा, ष्मैं यहां कुछ खरीदने आया था कि तभी एक जोरदार धमाका सुना. पूरी दुकान हिल गई. कई लोग घायल हो गए और कई लोगों को तुरंत घटनास्थल से ले जाया गया.
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि ष्जब धमाका हुआ तब हम धीरे-धीरे चल रहे थे. खिड़की के शीशे टूट गए, और हम बाजार की ओर भागे. वहां बहुत भीड़ थी, किसी को पता नहीं था कि क्या हो रहा है.ष् दिल दहला देने वाले दृश्यों को याद करते हुए, चश्मदीद ने कहा, ष्हमने दो-तीन लोगों के शरीर के अंगों को टुकड़े-टुकड़े होते देखा.ष् एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दृश्य भयावह था. हमने कटे हुए हाथ, उंगलियां और यहां तक कि एक कार का स्टीयरिंग व्हील भी उड़ते हुए देखा. ठेले वाले और टैक्सी चालक विस्फोट में फंस गए, जिनमें से कुछ बच नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *