ग्वालियर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का मंगलवार को समापन हुआ। सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में तीसरे दिन यह पदयात्रा द्वारिकाधीश मंदिर ठाठीपुर से शुरू हुई और परशुराम तिराहा यूनिवर्सिटी रोड पर पहुँचकर यात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में बाल भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर बाल भवन के गार्डन में निर्मित किए जा रहे सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन भी किया गया। ळूंसपवत पर्यटन गाइड
इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।पदयात्रा के तीसरे दिवस का शुभारंभ थाटीपुर स्थित द्वारकाधीश मंदिर से हुआ और बाल भवन परिसर में समापन किया गया। इस अवसर पर सभापति नगर निगम मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, अभय चौधरी, श्रीमती सुमन शर्मा एवं यात्रा संयोजक धमेन्द्र तोमर शामिल हुए। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत जिला ग्वालियर के जिलाधिकारी आशुतोष साहू द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। साथ ही, इस पदयात्रा में सफल युवा मंडल के वॉलंटयों ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया।
एमपी: सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में योगदान दिया: सांसद कुशवाह
