मेला परिसर का वर्ष भर उपयोग हो, मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे चर्चाः भारत सिंह कुशवाह

कैट प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद भारत सिंह कुशवाह से की मुलाकात
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले के विकास एवं अधुनिकीकरण के लिये सभी जन प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा जा रहा है। इसी संबंध में आज कैट का प्रतिनिधि मण्डल ग्वालियर संसदीय क्षैत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह के निवास पर मिला। कैट के प्रतिनिधि मण्डल के साथ एमआईटीएस आर्कीटेक्ट विभाग की विभागाध्यक्ष अंजली पाटिल एवं शिवानी सिंह भी मौजूद थी। संासद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मेले का जो स्टेक्चर है उसका संधारण कितनी राशि में हो सकेगा एवं इस परिसर का उपयेाग वर्ष भर कैसे हो इसके बारे में हमें विचार करना चाहिये। शौचालय, छत्रियां, सडके, दुकाने इनके साथ साथ हमें परिसर का उपयोग बढाने के ऊपर भी फोकस करना चाहिये। हम इस योजना को बनाकर लाये तत्पश्चात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिल कर अपनी बात रखेगे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने 12 सूत्रीय आग्रह पत्र भी सांसद को सौपा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव निश्चित रूप से सकारात्मक द्ष्टिकोण रखकर मेले के विकास के लिये राज्य शासन की स्वीकृति प्रदान करायेंगे, बशर्ते हमें मेला परिसर का उपयोग वर्ष भर करना चाहिये।
कैट के प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन, कोर मेम्बर मुकेश गुप्ता, मुकुल कन्थरिया, निधि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, कोषध्यक्ष मयूर गर्ग, अजय अग्रवाल, यूथविंग के प्रदेश प्रभारी आकाश जैन, गुरूकुल टीम फाउण्डेशन के संस्थापक आकाश वरूआ, पवन मित्त्ल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *