मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी
विदिशा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को गंजबासौदा पहुंचे. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री द्वारा भव्य रोड शो निकाला गया. इस दौरान उनके समर्थकों और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा. लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों की सौगात दी. साथ ही गंजबासौदा तहसील के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,ष् गंजबासौदा के युवाओं को बिजनेसमैन के माध्यम से रोजगार दिलाया जाएगा.ष्
एक मंच पर दिखे मोहन और शिवराज
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गंजबासौदा कृषि उपज मंडी में तैयार किए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरा. यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने धर्मकांटा से रोड शो की शुरुआत की. रथ में उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सवार थे. इस दौरान रास्ते में दोनों नेताओं ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स तैनात थी. भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था बेहद दुरुस्त रही. रोड शो के दौरान लोगों का हुजूम उनके साथ-साथ चल रहा था.
हां हमें गर्व है हम भारतवासी हैंः मुख्यमंत्री
मुख्य मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ष्प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज राज्य, देश और विश्व के मंच पर भारत का मान-सम्मान लगातार बढ़ रहा है. हां, हमें गर्व है कि हम भारतवासी हैं.ष् सीएम ने आगे कहा कि ष्सनातन संस्कृति का परचम विश्व भर में लहरा रहा है और यही विरोधी तत्वों की बेचौनी का कारण है।
सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ष्जब हम गोपाल कृष्ण की जय करते हैं, तो कई लोगों की छाती पर सांप लोटता है. कांग्रेस के लोग न जाने किस मिट्टी के बने हैं. जब देखो तब उल्टी बातें करते हैं. भगवान राम और कृष्ण की धरती पर अगर हम उनकी जय-जयकार नहीं करेंगे, तो आखिर किसकी करेंगे।
सीएम ने गंजबासौदा में खोला विकास का पिटारा, एक मंच में दिखे मोहन यादव और शिवराज
