ग्वालियर। मप्र संस्कृति विभाग ने 101वें तानसेन समारोह 2025 के शुभारंभ सत्र में तानसेन अलंकरण से विभूषित होने वाले कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है। साल 2024 का अलंकरण मुंबई के पं. राजा काले और 2025 के लिए कोलकाता के पं. तरुण भट्टाचार्य को अलंकृत किया जाएगा।
संचालक, संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि इसी शाम शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया जाता है। यह सम्मान वर्ष 2024 के लिए साधना परमार्थिक संस्थान समिति खरगोन और वर्ष 2025 के लिए रागायन ग्वालियर को प्रदान किया जाएगा। गत वर्ष किसी भी कलाकार को तानसेन अलंकरण और राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान नहीं किया गया था। तानसेन समारोह की शुरुआत 14 दिसंबर की शाम गमक से होगी। मुख्य समारोह 15 से होगा। सुबह संगीत सम्राट तानसेन की मजार पर चादरपोशी की जाएगी। शाम के समय पांच दिवसीय मुख्य समारोह का शुभारंभ होगा।
2024 का तानसेन सम्मान पं. काले और 2025 का पं. भट्टाचार्य को मिलेगा
