गुना। मध्य प्रदेश में लंबे समय से खाद की समस्या को लेकर किसान परेशान हैं. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से खाद की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं गुना की बमोरी तहसील के बागेरी खाद वितरण केंद्र पर खाद की समस्या इस कदर बढ़ गई है, कि बमोरी के कुशेपुर की रहने वाली महिला भूरिया बाई कि दो दिन से लाइन में खड़े रहने के कारण अचानक तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद उन्हें जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जिस बमोरी विधायक ओर गुना विधायक ने इस मामले में कड़ी निंदा जाहिर की.
सिंधिया बोले-लॉक बढ़ाने कहा, 10 की जगह 20 कट्टे न लें किसान
इस मामले में केंद्रीय मंत्री व गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ष्गुना में मैंने कलेक्टर को कहा कि अभी 15 डबल लॉक केंद्र है. जिन्हें बढ़ाकर 33 कर दिए जाए और इसकी सूची बनाई जा रही है. खाद की हमारे पास कोई कमी नहीं है, 15 हजार मैट्रिक टन खाद उपलब्ध है. जिन किसानों को 10 कट्टे खाद की जरूरत है, वो 20 कट्टे ले रहे हैं. तो ऐसा न करें. अधिक खाद से खेतों में भी नुकसान होता है।
गुना में महिला की मौत पर कांग्रेस-बीजेपी का बयान
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने महिला की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मुझे महिला की मौत का दुख है. मैंने कलेक्टर साहब और पूर्व पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को वहां भेजा था. प्रदेश सरकार से जो भी हर संभव मदद है वो की जा रही है
कांग्रेस विधायक का बीजेपी पर निशाना
बमोरी कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा कि किसान बहुत परेशान हैं. खुले आसमान में खाद के लिए सोने को मजबूर है. एक तरफ झूठे ढोल पीटे जाते हैं कि खाद का कोई संकट नहीं है. अगर संकट नहीं है तो किसानों को रात-रात भर क्यों खाद केंद्र के बाहर सोना पड़ रहा है. भूरी बाई पिछले 3 से 4 दिन से खाद लेने बागेरी खाद केंद्र पर पर जा रही थी. रात को मुझे खबर लगी, लेकिन जब उनको हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की जिम्मेदारी शासन लेगा या प्रशासन कौन लेगा? इनकी जिम्मेदारी जरूर तय होना चाहिए।
मध्य प्रदेश की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में खाद का संकट बहुत ज्यादा है. बार-बार बोला जाता है कि मशीनें बढ़ाएं. मैं कलेक्टर और सरकार से यही पूछना चाहूंगा कि यदि खाद की कमी नहीं है तो इस मौत का जिम्मेदार कौन है, ये मौत क्यों हुई?
गुना विधायक का कलेक्टर से सवाल
मंच से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि कलेक्टर बैठे हैं, उसका जवाब तो हम उनसे से ही लेंगे कि भैया लंबी-लंबी लाइनें क्यों लग रही है. आपकी व्यवस्था कैसी है? क्या महाराज को बदनाम करना चाहते हो. महाराज के क्षेत्र में ऐसा हो रहा है. मैं ऐसा कभी नहीं चाहूंगा कि रात भर महिला वहां बैठी रही और तड़प-तड़प कर मर गई. पहले इस बात का जवाब दिया जाए.ष्
महिला की मौत सहायता स्वीकृत
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर प्रशासन ने मृतक भूरिया बाई के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की. इसके अलावा रेडक्रास के माध्यम से 10 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि व 5 हजार रुपए की तत्काल राशि उपलब्ध करवाई गई है।
लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ष्एक बहन कि आकस्मिक मृत्यु बेहद पीड़ादायक है. घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की पूरी जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, सत्ता पक्ष 1 दिसंबर को विधायकों की बैठक करने जा रहा है. मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक ष्विपक्ष कितनी भी तैयारी कर ले, सरकार उनके हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. वैसे भी कांग्रेस में कितनी फूट है कि वे एक-दूसरे को ही गिराने में लगे रहते हैं।
एमपी: खाद के लिए 2 दिन से लाइन में लगी महिला की मौत, कांग्रेस के सवाल पर सिंधिया ने जताया दुख
