धर्मेंद्र के निधन पर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इंडिया 2025 में 1 मिनट का मौन, शोले की 4के स्क्रीनिंग कैंसिल

आईएफआईआई 2025 बीती 20 नवंबर से शुरू हुआ है और 28 नवंबर को हैं इसकी क्लोजिंग सेरेमनी
हैदराबाद। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इंडिया (आईएफआईआई 2025) की क्लोजिंग सेरेमनी में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी जाएगी. दिग्गज अभिनेता के निधन पर सेरेमनी में एक मिनट का मौन का रखा गया था. धर्मेंद्र के जाने से देश में अभी भी शोक की लहर है और उनके चाहने वालों की आंखों में अभी भी पानी है. वेटरन एक्टर ने 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को दुनिया से अलविदा कह दिया था. आईएफएफआई 2025 का गोवा में 56वां संस्करण हो रहा है और यहां दिग्गज अभिनेता को इसकी क्लोजिंग सेरेमनी स्पेशल ट्रिब्यूट दिया जाएगा. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर आइकॉनिक फिल्म शोले की स्क्रीनिंग भी होनी थी, जिसे कैंसिल कर दिया गया।
शोले ने मौजूदा साल में अपनी रिलीज के 50 साल पूरे किए हैं. ऐसे में आज फिल्म की स्क्रीनिंग होनी थी, जिसे टेक्निकल कारणों की वजह से रद्द कर दिया गया है. इधर, आईएफएफआई की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली प्रदर्शनी में शोले की पॉपुलर बाइक (विंटेज बीएसए डब्ल्यूएम 20) को भी शामिल किया गया है, जिसे एनिवर्सरी शोकेस के रूप में आईनॉक्स में दिखाया गया, जो अब तक की सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि है और यह धर्मेंद्र-अमिताभ के हिट सॉन्ग ये दोस्ती की याद दिलाती है. इस गाने को फिल्माने में 21 दिन लगे थे।
भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश मगदुम ने बताया, सोमवार को हमें धरम जी के निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली, सेरेमनी में उनके लिए सम्मानपूर्वक एक मिनट का मौन रखा गया, हम फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में उन्हें श्रद्धांजलि देंगेश्. मगदुम ने आगे कहा, श्इस साल फेस्टिवल कॉरिडोर में प्रदर्शित मोटरसाइकिल को शोले के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष आकर्षण के रूप में पेश किया गया, लेकिन अब यह धर्मेंद्र जी के लिए एक श्रद्धांजलि भी बन गई है, क्योंकि विजिटर्स इसे देखकर पॉपुलर सॉन्ग श्ये दोस्तीश् को याद किए बिना नहीं रह सकते।
वहीं, इस इवेंट में साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले की 4ज्ञ स्क्रीनिंग होनी थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है. फिल्म शोले की स्क्रीनिंग आज 26 नवंबर को ही होनी थी. 27 नवंबर को फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी श्शोले के 50 सालः यह आज भी क्यों गूंजता है? शीर्षक से एक सेशन की मेजबानी करेंगे, जिसमें भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. आईएफआईआई 2025 बीती 20 नवंबर को शुरू हुआ है और 28 नवंबर को इसकी क्लोजिंग सेरेमनी है।
रेशमे को भी लगता है कि बदलाव हो सकता है. उन्होंने आगे कहा, सिद्धारमैया अपने राजनीतिक करियर में जो कुछ भी हासिल करना चाहते थे, उन्होंने हासिल कर लिया है. उनके पास चढ़ने के लिए और कोई सीढ़ी नहीं है. इसलिए, मेरा मानना है कि राहुल इस बार जोखिम लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *