हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश के अनुरोध की जांच कर रहा भारतः विदेश मंत्रालय

x
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ष्मानवता के खिलाफ अपराधष् के लिए मौत की सजा सुनाई गई है
नई दिल्ली। भारत सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश के अनुरोध की जांच कर रहा है. भारत ने बुधवार को कहा कि वह बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
78 वर्षीय हसीना को पिछले हफ्ते ढाका में एक स्पेशल ट्रिब्यूनल ने उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी. अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना को यह सजा ष्मानवता के खिलाफ अपराधष् के लिए दी गई. तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना पर पिछले साल छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान उन पर क्रूर कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया था।
अवामी लीग की नेता हसीना को 5 अगस्त 2025 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के कारण बांग्लादेश से भागना पड़ा था और तब से वह भारत में शरण ली हैं.बांग्लादेश के अनुरोध के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ष्इस अनुरोध की जांच न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा, हम बांग्लादेश के लोगों के सबसे अच्छे हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें उस देश में शांति, लोकतंत्र, समावेशन और स्थिरता शामिल है और हम इस बारे में सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक तरीके से बातचीत करते रहेंगे।
भारत ने राम मंदिर पर पाकिस्तान की आलोचना को खारिज किया
वहीं, विदेश मंत्रालय ने अयोध्या के राम मंदिर में एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की पाकिस्तान की आलोचना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. मंत्रालय ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के गंभीर खराब रिकॉर्ड वाले पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा, हमने रिपोर्ट की गई बातों को देखा है और उन्हें उसी अपमान के साथ खारिज करते हैं जिसके वे हकदार हैं. एक ऐसे देश के तौर पर जिसका अपने अल्पसंख्यकों के साथ कट्टरता, दमन और व्यवस्थित बुरे बर्ताव का गहरा दागदार रिकॉर्ड है।
उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. दिखावटी उपदेश देने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपने खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान ने 25 नवंबर को राम मंदिर पर ध्वज फहराने की रस्म में पीएम मोदी के शामिल होने की आलोचना की थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *