राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 को

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आगामी 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। वहीं विश्वविद्यालय से संबद्ध चारों कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
कुलपति डॉ. शुक्ला ने दीक्षांत समारोह के सभी प्रमुख बिंदुओं अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, प्रमाण-पत्र वितरण, छात्रों की लाइन-अप, प्रेसदृमीडिया प्रबंधन और सांस्कृतिक गतिविधियोंकृकी अलग-अलग समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी करने और किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला करेंगे। इसके अलावा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के किसान कल्याण मंत्रीऐदल सिंह कंषाना शामिल होंगे। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट छात्रों को उपाधियाँ एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर भी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. वाय.पी. सिंह, कृषि महाविद्यालय, ग्वालियर के अधिष्ठाता डॉ. सुरेन्द्र सिंह तोमर, कुलसचिव डा. अजय कौशल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *