हैदराबाद। हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और गेंदबाजों के मिले-जुले प्रयासों से भारत ने बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी 20 में 101 रनों से जीत हासिल की. इसके साथ ही, मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 176 रनों का बचाव करते हुए, भारत शानदार शुरुआत की, जब अर्शदीप सिंह ने पारी की दूसरी ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को शून्य पर आउट कर दिया. उसके बाद से भारतीय तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे, जिससे दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी इकाई ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम को 74 रनों पर ही समेट दिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रों का योगदान दिया. वहीं भारत की तरफ सभी 6 गेंदबाजों ने विकेट निकाले।
इससे पहले टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की वजह वो 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाने में सफल रहा. हार्दिक ने 28 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
अब जब भारत सीरीज में 1-0 से आगे है, तो दोनों टीमें गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे ज्20 में आमने-सामने होंगी।
कप्तान सूर्या ने कहा!
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, श्48 रन पर 3 विकेट, और फिर वहां से 175 तक पहुंचना शानदार रहा, जिस तरह से हार्दिक ने बैटिंग की, अक्षर ने बैटिंग की, तिलक ने बैटिंग की, और आखिर में जितेश ने आकर, अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था. पहले, हमने सोचा था कि हम 160 तक पहुंच जाएंगे, लेकिन फिर 175 का स्कोर अविश्वसनीय था. 7-8 बैटर के साथ, ऐसे दिन आएंगे जब 2-3 बैटर का दिन नहीं होगा, लेकिन फिर बाकी 4 बैटर इसे कवर कर लेंगे और उन्होंने आज इसे कवर किया। शायद अगले गेम में आप किसी और को इसे कवर करते हुए देखेंगे. ज्20 क्रिकेट ऐसे ही होता है, और हम चाहते हैं कि हर कोई ऐसे ही खेले. हम चाहते हैं कि हर कोई निडर रहे और अपनी बैटिंग का मजा ले। भारत बहुत अच्छा खेल रहा है।
हार्दिक बने प्लेयर ऑफ दि मैच
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस जीत में स्टार रहे. उन्होंने बैट से पहले तुफानी 59 रन बनाए और फिर गेंद से दो विकेट भी निकाले. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. मैच के बाद उन्होंने कहा, खुशी है कि कड़ी मेहनत रंग लाई. उन्होंने ये भी कहा कि मैं देश को सबसे पहले रखता हूं, यही मेरी सबसे बड़ी यूएसपी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11इस प्रकार से रही
भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीप), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया, हार्दिक बने प्लेयर ऑफ दि मैच
