ग्वालियर। पुलिस विभाग से बुधवार को सेवानिवृत हुए 11 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस मनोज कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह, सूबेदार अनुपम भदौरिया उपस्थित रहे।
पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 11 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व पौधा देकर विदाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में उनि0 जीत बहादुर सिंह, उनि0 महेश सिंह यादव, सउनि0 अशोक सिंह तोमर, सउनि0 ब्रहम किशोर दीक्षित, सउनि0 चंदन सिंह, सउनि0 उमेश दत्त गौतम, सउनि0 वीरेन्द्र सिंह, प्रआर0 सलीम खान, प्रआर0 सर्वेश, प्रआर सुरेश शर्मा, प्रआर0 धीर सिंह राजपूत शामिल हैं।
ग्वालियर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसएसपी धर्मवीर ने दी विदाई
