गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को देनी होगी मिले चंदे की रिपोर्ट, ईसीआई ने लिखा पत्र

चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में जिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की कुल संख्या 2,520
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई)ने अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को प्राप्त हुए चंदे की रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा कि जो चंदे की जानकारी वाली रिपोर्ट नियमों के मुताबिक नहीं होगी, उसे किसी भी उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड में नहीं लिया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में रूप्पस की कुल संख्या 2,520 है. आयोग के मुताबिक, देश में राजनीतिक पार्टियां जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29। के अनुसार ईसीआई में रजिस्टर्ड हैं। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, कोई भी संगठन जो राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर्ड है, उसे कुछ खास अधिकार और फायदे मिलते हैं, जिनमें सिंबल और टैक्स में छूट आदि शामिल हैं।
हाल ही में सभी रूप्पस के प्रमुखों को जारी किए गए अपने पत्र में चुनाव आयोग ने कॉन्ट्रिब्यूशन रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लिखा, ष्राजनीतिक पार्टियां जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29। के तहत चुनाव आयोग के साथ रजिस्टर्ड हैं. उक्त एक्ट की धारा 29ठ में यह प्रावधान है कि हर राजनीतिक पार्टी किसी भी व्यक्ति या सरकारी कंपनी के अलावा किसी भी कंपनी द्वारा स्वेच्छा से दिया गया चंदा स्वीकार कर सकती है।
पत्र में कहा गया है कि धारा 29 सी (1) के तहत, हर राजनीतिक पार्टी को हर वित्तीय वर्ष में, उस वित्तीय वर्ष में किसी भी व्यक्ति या सरकारी कंपनी के अलावा किसी भी कंपनी से मिले 20,000 रुपये से अधिक के चंदे के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करनी होती है. उप-धारा (3) में यह बताया गया है कि किसी वित्तीय वर्ष के लिए ऐसी रिपोर्ट पार्टी के कोषाध्यक्ष या पार्टी द्वारा इस काम के लिए अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 139 के तहत उस वित्तीय वर्ष की आय का रिटर्न दाखिल करने की तय तारीख से पहले चुनाव आयोग को जमा की जाएगी।
चुनाव आयोग ने कहा कि धारा 29 सी (4) के तहत यह जरूरी है कि अगर पार्टी उप-धारा (3) के तहत रिपोर्ट जमा करने में विफल हो जाती है, तो इनकम टैक्स एक्ट, 1961 में कुछ भी लिखा होने के बावजूद, ऐसी राजनीतिक पार्टी उस अधिनियम के तहत किसी भी टैक्स छूट की हकदार नहीं होगी। चुनाव आयोग ने आगे कहा कि उसने 29 अगस्त, 2014 और 14 अक्टूबर, 2014 के अपने निर्देशों में पार्टी फंड और चुनाव खर्च में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गाइडलाइंस जारी की थीं, जिसमें कहा गया है कि त्न्च्च् सभी रिपोर्ट, यानी, फॉर्म 24। (चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 85ठ से जुड़ा हुआ) में चंदे की रिपोर्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित ऑडिटेड सालाना खाते और चुनाव खर्च के रिकॉर्ड, उस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करेंगी, जहां पार्टी का हेडक्वार्टर स्थित है।

आयोग ने कहा कि उसने देखा है कि कई राजनीतिक पार्टियां अपनी चंदे की रिपोर्ट तय तारीख के बाद ब्म्व् को जमा कर रही हैं, जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29सी (3) के मुताबिक नहीं है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है, ष्इसलिए आयोग सूचित करता है कि तय तारीख के बाद किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिली चंदे की रिपोर्ट को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29सी(3) के तहत नियमों का उल्लंघन माना जाएगा, और इसे किसी भी उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड में नहीं लिया जाएगा।
चुनाव आयोग के पत्र के बाद, दिल्ली के ब्म्व् कार्यालय ने लेटर लिखकर दिल्ली के सभी रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रमुखों या शीर्ष नेताओं को तीन वित्तीय रिपोर्ट – चंदा रिपोर्ट, सालाना ऑडिट अकाउंट और चुनाव खर्च – जमा करने को कहा है. इसमें बताया गया है कि कई त्न्च्च् ने या तो अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की हैं या समय पर जमा नहीं की हैं. सीईओ कार्यालय ने ऐसे त्न्च्च् से अपने तय नियमों के अनुसार वित्तीय रिपोर्ट फाइल करने को कहा है।
वित्तीय रिपोर्ट जमा करने की डेडलाइन
चुनाव आयोग के अनुसार, राजनीतिक पार्टियों को पिछले वित्तीय वर्ष के लिए चंदे की रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक या ब्ठक्ज् द्वारा बताए गए समय तक फाइल करनी होगी. सालाना ऑडिटेड स्टेटमेंट राजनीतिक पार्टियों द्वारा इनकम आईटीआर फाइल करने की ड्यू डेट के एक महीने के अंदर जमा किए जाने चाहिए. चुनाव खर्च का स्टेटमेंट विधानसभा चुनावों के 75 दिनों के अंदर और लोकसभा चुनावों के 90 दिनों के अंदर फाइल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *