जापान में आज रिलीज होगी पुष्पा 2, अल्लू अर्जुन ने टोक्यो में फैंस के बीच जापानी भाषा में बोला- मै झुकेगा नहीं….

हैदराबाद। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन का क्रेज दुनिया भर में असाधारण है. पैन-इंडिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा फ्रैंचाइजी में अपने पुष्पा राज के किरदार के जरिए वैश्विक दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. उनके स्टाइल, करिश्मा और स्क्रीन प्रेजेंस का कोई मुकाबला नहीं है. अब यह स्टार जापान में पुष्पा 2ः द रूल की भव्य रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 16 जनवरी, 2026 को पुष्पा कुन्लिन के नाम से रिलीज होने जा रही है।
अल्लू अर्जुन हाल ही में टोक्यो पहुंचे और फिल्म का प्रचार करते हुए फैंस के साथ बातचीत कर रहे हैं. मेकर्स ने अब टोक्यो प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस वीडियो में अल्लू अर्जुन को पुष्पा का अपना आइकॉनिक डायलॉग जापानी में बोलते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही वह डायलॉग बोलते हैं, दर्शक तालियों और उत्साह के साथ झूम उठते हैं।
वीडियो साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, श्कोन्निचिवा, जापान आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने टोक्यो प्रीमियर पर अपनी फिल्म पुष्पा 2 का डायलॉग जापानी में बोलकर दर्शकों को चौंका दिया, दर्शकों की जोरदार तालियों और उत्साह के साथ जापान में ग्रैंड रिलीज 16 जनवरी को।
डिस्ट्रिब्यूटर्स गीक पिक्चर्स और शोचिकू ने मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार रायटिंग्स के साथ मिलकर श्पुष्पाश् के क्रेज को जापानी सिनेमाघरों तक पहुंचाने का काम किया है. यह फिल्म जापान में लगभग 250 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी. पहले भी जापानी दर्शकों ने बड़े भारतीय ब्लॉकबस्टर्स को बहुत प्यार दिया है, ऐसे में मेकर्स को पूरा भरोसा है कि श्पुष्पा 2ः द रूलश् जापानी दर्शकों के दिलों को छूएगी और वहां एक सफल थिएट्रिकल रन करेगी।
अल्लू अर्जुन ने श्पुष्पा 2ः
द रूल के साथ इतिहास रच दिया, न केवल देशभर में दर्शकों के दिल जीते, बल्कि हिंदी वर्जन से 800 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 1871 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड भी बनाए।
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं. उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट प्रसिद्ध फिल्ममेकर एटली के साथ एक महत्वाकांक्षी सहयोग है इसके अलावा, अल्लू अर्जुन लोकेश कनगराज के साथ हाल ही में घोषित एक प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं, जिससे उनकी आने वाली फिल्में भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *