18 जनवरी को गहोई दिवस एवं चल समारोह शोभा यात्रा,सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से होगा

शोभा यात्रा एवं चल समारोह होगा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं स्वागत किया जाएगा
ग्वालियर। गहोई सेवा संस्थान एवं श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गहोई दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह और समापन पर सम्मान समारोह, सामाजिक उत्थान पर चर्चा का आयोजन भी आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन की पत्रकारवार्ता में संयुक्त जानकारी देते हुए इस सम्पूर्ण आयोजन के संयोजक अशोक कस्तबार एवं गहोई समाज के अध्यक्ष दिलीप तपा, महेश नीखरा, ओमप्रकाश सेठ ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में गहोई समाज बड़ी संख्या में निवासरत हैं तो सभी सामाजिक बधूओ ने एक विशाल आयोजन की तैयारीयां प्रारंभ की गई और आज यह आयोजन अपने अंतिम पड़ाव पर है दो दिन बाद सभी सामाजिक बंधु एक विशाल आयोजन में शामिल होंगे इसमें ग्वालियर चम्बल संभाग से भी समाज के बंधु और पदाधिकारी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन की सम्पूर्ण रूप रेखा इस प्रकार रहेंगी
18 जनवरी रविवार को प्रातः 8ः30 बजे सभी सामाजिक बंधुओं का एकत्रिकरण स्थानीय सनातन धर्म मंदिर पर स्वल्पाहार 9 बजे चल समारोह एवं शोभा यात्रा प्रारंभ 9ः30 बजे से प्रारंभ होगा इस शोभा यात्रा में झांकियां सूर्य भगवान का पीतल का निशान बैंड एवम् बग्गी शामिल होंगी और सैकड़ों समाजिक बंधू शामिल होंगे शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से इन्द्र गंज चौराहा, ओल्ड हाईकोर्ट से लोहिया बाजार, नया बाजार, हुजरात पुल से दौलतगंज जाते हुए महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली से ग्रस्त का ताजिया, राम मंदिर से ऊंट पुल से होते हुए इन्द्रगंज चौराहा सनातन धर्म मंदिर से अचलेश्वर मंदिर पर समाप्त होगी यहां से सभी सामाजिक बंधु एकत्र होकर मुख्य आयोजन सम्मान समारोह एवं सामाजिक उत्थान पर चर्चा रंग महल में पहुच जायेंगे इस आयोजन में मुख्य अतिथि माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा विशिष्ट अतिथि प्रदुम्न सिंह तोमर जी ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री भारत सिंह कुशवाह जी सांसद ग्वालियर श्री नारायण सिंह कुशवाह जी सामाजिक न्याय मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्रीमति शोभा सिकरवार जी महापौर ग्वालियर श्री श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौरक्षा समिति उत्तरप्रदेश श्री जयप्रकाश राजौरिया जी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी विधायक श्री आशीष अग्रवाल जी प्रदेश मीडिया रहेंगे प्रबंध कार्यसमिति सुरेश कस्तबार दादा डॉ श्री प्रकाश लोहिया दिनेश गेंडा जगदीश दमेले विपुल डेंगरे राजेंद्र सेठ रितेश विलैया डबरा राजकुमार नगरिया मुकेश तितविलासी राकेश खर्द संतोष गेंडा पंकज कंदेले राजीव नगरिया अन्नू कस्तबार एस के कंथारिया राजू वंदना विशेष सलाहकार समिति दिनेश तपा संजय कट्ठल डॉ रजनीश नीखरा डॉ विवेक कस्तबार संजय नीखरा सुधीर रावत विजय विलैया डबरा वरिष्ठ संघ के सुरेश निगोती श्री महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती संगीता रानी बेडर रहेंगी गहोई दिवस पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आज इस पत्रकारवार्ता में अशोक कस्तबार दिलीप तपा महेश नीखरा सुरेश कस्तबार दादा डॉ राजेन्द्र सेठ गुलजारी लाल डाक्टर विवेक कस्तबार डाक्टर रजनीश नीखरा राकेश खर्द एसके कंथारिया मुकेश तितविलासी रितेश विलैया डबरा संजय नीखरा सहित अन्य सामाजिक बंधू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *