गल्फ देशों में नहीं रिलीज होगी बॉर्डर 2, पहले पाकिस्तान में गदर 2 पर लगा था बैन

हैदराबाद। बॉर्डर 2 कल 23 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म भारत में खूब चर्चा में हैं और फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने की बड़ी उम्मीद है. एडवांस बुकिंग की कमाई बताती है कि बॉर्डर 2 कमाई की सभी सीमाएं पार करने वाली हैं. इस बीच बॉर्डर 2 की रिलीज से 24 घंटे पहले से भी बुरी खबर आई है. धुरंधर की तरह बॉर्डर 2 भी गल्फ देशों में रिलीज नहीं होने जा रही है. गल्फ देशों ने फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ जंग होने के चलते अपने देशों में इसे बैन कर दिया है. बॉर्डर 2 को उसकी रिलीज से पहले छह गल्फ देशों ने अपने यहां दिखाने से मना कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म धुरंधर को भी गल्फ कंट्री में बैन कर दिया गया था. बॉर्डर 2 गल्फ देश ( कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब) में नहीं रिलीज होगी. गल्फ देशों का मानना है कि फिल्म बॉर्डर 2 में पाकिस्तानी विरोधी कंटेंट है. फिल्म मेकर्स ने पूरी कोशिश की थी, कि फिल्म गल्फ देशों में रिलीज हो, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल है.
इससे पहले गदर 2 भी पाकिस्तान में बैन हुई थी. वहीं, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर भी गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई थी. स्काई फोर्स, द डिप्लोमेट भी गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई थी. कई समय से ऐसा होता आया है, जब पाकिस्तान से जंग वाली फिल्में गल्फ देशों और पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है.
साल 2023 में रिलीज हुई भारत की असली ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी. गदर 2 का पाकिस्तान में खूब विरोध हुआ था. बावजूद इसके गदर 2 ने भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी.
गदरः एक प्रेम कथा की तरह भारत में गदर 2 को भी खूब प्यार मिला था. गदर 2 सनी देओल के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है. अब यहीं उम्मीद बॉर्डर 2 से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *