दिल्ली बैठक में तय नहीं हो सका बिहार कांग्रेस विधायक दल का नेता,दिया 6 महीने का अल्टीमेटम

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन नहीं हो पाया कांग्रेस मात्र 6 सीट पर गई. बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आज दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. आज की बैठक में पार्टी के सभी 6 नवनिर्वाचित विधायकों बिहार कांग्रेस के सभी सांसदों एवं विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए।
कहाँ हुई बैठक: बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल हुए. आज की बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा हुई.

सभी 6एमएलए शामिल: आज की बैठक में कांग्रेस के अररिया के विधायक अबिदुर रहमान फारबिसगंज के मनोज विश्वास, किशनगंज के विधायक कमरुल होदा, मनिहारी के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन शामिल हुए.
सांसद और विधान पार्षद शामिल: आज की बैठक में बिहार के कांग्रेस के सभी सांसदों एवं विधान परिषद के सदस्यों को भी बुलाया गया था. आज की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, रंजीत रंजन कांग्रेस के किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद, सासाराम के सांसद मनोज कुमार, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, बिहार विधान परिषद पार्टी के सदन के नेता मदन मोहन झा कांग्रेस के विधान पार्षद समीर कुमार सिंह, कांग्रेस का पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता निखिल कुमार आज की बैठक में शामिल हुए.
हार को लेकर चर्चा: आज की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में हुई हार को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि आपकी बैठक में विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा हुई. बिहार के सभी सीनियर कांग्रेसी नेताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के विचारों को ले जाने का निर्देश दिया गया. राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं को सड़कों पर निकालने की सलाह दी. आज की बैठक में सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए यह कहा गया कि जनता से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाने की जरूरत है तभी पार्टी मजबूत होगी.
6 महीने का समय: आज की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अगले 6 महीने का टास्क देते हुए कहा कि वह बिहार के लोगों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर अपना आवाज बुलंद करें ताकि लोगों के बीच यह लगे कि कांग्रेस उनके सभी सुख और दुख में साथ खड़ी है.
पप्पू यादव की तारीफ: आज की बैठक में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तारीफ खुद राहुल गांधी ने की. जहानाबाद की रहने वाली नीट की छात्रा के साथ हॉस्टल में हुई दुखद घटना को पप्पू यादव ने उठाया था. इसी का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी नेताओं को यह सलाह दिया कि इसी तरह से सभी मुद्दों को कांग्रेस के नेता मुख्य रूप से सरकार के सामने रखें एवं जनता के बीच में जाएं।
विधायक दल के नेता की घोषणा नहीं: बिहार विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता कौन होंगे इसको लेकर प्रयास लगाया जा रहा था कि आज उनके नाम की घोषणा हो जाएगी. पार्टी विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि कांग्रेस विधायक विधायक दल के नेता के नाम पर आज कोई निर्णय नहीं हो पाया. जल्द ही आलाकमान की तरफ से घोषणा होगी.
सीएलपी को लेकर आज कोई निर्णय नहीं हो पाया. इस मुद्दे पर सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत हुई और सभी नेताओं ने कांग्रेस के आल्हा कमान पर नेता के चुनाव की जिम्मेवारी दी. जल्द ही बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता कौन होंगे उसके नाम की घोषणा कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कर दी जाएगी – अभिषेक रंजन, विधायक कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *