एमपी: 14 आईपीएस के तबादले, भोपाल पुलिस कमिश्नर बने संजय कुमार, उमेश जोगा परिवहन आयुक्त

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में सर्जरी, हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस मुख्यालय भेजा
भोपाल । राज्य शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. मौजूदा भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय में आईजी पद पर तैनात किया गया है.
उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए आयुक्त बनाया गया है. केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दे दी गई है।
उमेश जोगा बने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर
एंटी नक्सल ऑपरेशन में स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी सीआईडी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें स्पेशल डीजी विजलेंस की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, भोपाल बनाया गया है.
एडीजी नारकोटिक्स के.पी. वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है. इसके अलावा एंटी नक्सल ऑपरेशन के एडीजी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
उज्जैन जोन के एडीजी उमेश जोगा की सेवाए परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं. उन्हें परिवहन विभाग का एडीजी बनाया गया है।
एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है. इसके अलावा एसटीएफ एडीजी की भी उनके पास अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी।
परिवहन विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई बनाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है.
खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता को एडीजी उज्जैन बनाया गया है।
भोपाल ग्रामीण के आईजी अभय सिंह को आईजी योजना, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को एससीआरबी का आईजी बनाया गया है।
बालाघाट जोन के आईजी संजय कुमार को भोपाल पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय में योजना शाखा के आईजी संजय तिवारी को भोपाल ग्रामी क्षेत्र का आईजी बनाया गया।
एससीआरबी की आईजी चौत्रा एन को शहडोल जोन का आईजी बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय में शिकायत एवं मानव अधिकार आईजी ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का आईजी बनाया गया है.
रीवा को मिले नए आईजी-क्प्ळ, लोकायुक्त डीजी हटाए गए, मध्य प्रदेश में 15 आईपीएस के ट्रांसफर
एमपी में डीजीपी की दौड़ में शामिल दो आईपीएस के तबादले, अजय शर्मा भेजे गए पुलिस हाउसिंग
4 माह पहले भी हुए थे आईपीएस के ट्रासंफर
8 सितंबर 2025 को राज्य शासन ने 18 डीआईजी और 2 जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित 20 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की थी. धार और अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया. मयंक अवस्थी को धार जिले और राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर जिले का एसपी बनाया गया. वहीं इंदौर, छिंदवाड़ा, सागर, भोपाल, बालाघाट, छतरपुर, सहित 18 डीआईजी स्तर को बदल दिया गया था. इससे पहले 23 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *