ज्बलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में कथावचक उत्तम स्वामी द्वारा कथा का आयोजन किया गया. जहां कथा का समापन 15 फरवरी को होने के बाद 16 फरवरी को हवन का आयोजन किया गया. इस दौरान कथा में अचानक भगदड़ का माहौल बन गया. मामला संभालने और महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए आयोजक द्वारा उन पर पानी फेंका गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है।
इसलिये हुई कथा में भगदड़
जबलपुर के भेड़ाघाट के पास हीरापुर बांध नाम का गांव है. इसी गांव में उत्तम स्वामी का आश्रम है. यहां पर भागवत कथा का आयोजन किया गया. उत्तम स्वामी की कथा में सैकड़ों कलश में नर्मदा जल भरकर नर्मदा नदी से लाया गया था. जिसे कथा मंच के पास में रखा गया था. इसी कथा मंच के पास के नर्मदा जल के कलश रखे हुए थे. मंच से घोषणा हुई की कलश में रखा हुआ नर्मदा जल का कलश वापस लिया जा सकता है, लेकिन इसका कोई इंतजाम नहीं किया गया।
कथा में महिलाओं पर फेंका गया पानी
यह सुनते ही अचानक से बहुत सारी महिलाएं मंच के करीब पहुंच गईं. आयोजको में शामिल सौरभ पटेल और उनके साथियों ने महिलाओं को दूर हटाने के लिए उनके ऊपर कलश का जल फेंकना शुरू कर दिया. जिसकी वजह से यहां पर भगदड़ का माहौल बन गया.
महिलाओं को रोकने फेंका पानी
सौरभ पटेल का कहना है कि ष्दरअसल जरूरत से ज्यादा महिलाएं एक साथ मंच के करीब आ रही थीं. यदि उन्हें नहीं रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, इसलिए पानी छिड़क कर उन्हें पीछे किया गया था. मामले में भेड़ाघाट पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कमलेश चौरहा का कहना है कि ष्उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिली है. जरूरत के हिसाब से दो पुलिसकर्मी भागवत कथा में सुरक्षा के लिए लगाए. यह जिम्मेदारी कथा आयोजकों की थी कि वह क्राउड मैनेजमेंट करें।
सुर्खियों में उत्तम स्वामी
जानकारी के लिए बताते चलें कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज पर राजस्थान की एक युवती ने अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त में ईमेल के जरिए शिकायत की थी. साथ ही युवती ने सुरक्षा की मांग भी की थी. उसने यह भी आरोप लगाया कि उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
