विधायक पवार का प्लेन में जरूरत से अधिक फ्यूल भरा गया था, ताकि हादसे के बाद कुछ भी न बचे
मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच के बीच, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू को जांच पूरी होने तक पद से हटाने की मांग की. उन्होंने यह भी दावा किया कि वीएसआर कंपनी को बचाया जा रहा है। बात दें, वीएसआर कंपनी का लियरजेट प्लेन 28 जनवरी को पुणे के बारामती शहर में क्रैश हो गया था, जिसमें अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए, अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री के वीएसआर कंपनी के मालिकों से संबंध होने का दावा किया. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के कुछ पूर्व मंत्री और आंध्र प्रदेश के शीर्ष मंत्री वीएसआर कंपनी के मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में शामिल हुए थे. कंपनी को काम करने की इजाजत है और बड़े नेता अभी भी कंपनी के लियरजेट प्लेन इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक रोहित पवार
विधायक रोहित पवार ने कहा कि नैतिक आधार पर नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री के पद पर नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ष्अभी तक शुरुआती जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है, और यह मानने की वजह है कि वीएसआर कंपनी को बचाने की कोशिश की जा रही है।अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने यह शक जताते हुए कहा कि क्या अजित पवार का प्लेन जानबूझकर मार गिराया गया था? उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ष्इसमें इंश्योरेंस का एंगल भी है. साथ ही, प्लेन में जरूरत से अधिक फ्यूल भरा गया था, ताकि एक्सीडेंट के बाद कुछ भी न बचे।
कुछ नए वीडियो दिखाते हुए उन्होंने कहा, ष्कल एक नया वीडियो सामने आया है. उसमें साफ है कि प्लेन क्रैश के बाद वहां धमाका हुआ था. इसलिए, पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिक फ्यूल कैन का मुद्दा उठाया गया था, ये वीडियो इसे साबित करते हैं. हमें यकीन है कि प्लेन में जरूरत से अधिक फ्यूल टैंक था. वीएसआर प्लेन के कॉकपिट में कार्लोस नाम का एक आदमी आता-जाता था. कार्लोस वेनेजुएला का नागरिक है. उसके पास इंटरनेशनल पायलट का लाइसेंस है. लेकिन, वह भारत में प्लेन कैसे उड़ाता है? वह यहां टूरिस्ट बनकर आता था. वह कॉकपिट में जाता और प्लेन उड़ाता. वीएसआर कंपनी में ऐसी कई गलतियां हैं. उन्हें छिपाया जा रहा है. क्योंकि, कंपनी के मालिकों के सत्ताधारी पार्टी के लोगों से करीबी रिश्ते हैं।
मोबाइल फोन सुरक्षित और ब्लैक बॉक्स बुरी तरह डैमेज
रोहित पवार ने कहा, मैंने ब्लैक बॉक्स पर पहले ही शक जताया था. कल को इसके कुछ कारण सामने आ सकते हैं, हो सकता है कि यह वॉयस रिकॉर्डिंग न हो, कोई डेटा न हो. वे कारण आने लगे हैं. तो अब हादसे का शक और पुख्ता हो रहा है. मैंने कहा था कि हम इस एंगल से देख सकते हैं. इसके हिसाब से, केंद्र सरकार की एजेंसी एएआईबी की तरफ से सफाई सामने आई है कि ब्लैक बॉक्स में कोई प्रॉब्लम हो सकती है. उनका कहना है कि इसका कुछ हिस्सा जलकर खराब हो गया है. फ्यूल टैंक उस जगह पर रखा होता है जहां एयरक्राफ्ट का टॉयलेट होता है. उसके पीछे एक ब्लैक बॉक्स होता है. इस एयरक्राफ्ट में फ्यूल टैंक फुल था. अगर आपको सिर्फ बारामती जाना था, तो फ्यूल टैंक क्यों फुल था? मुंबई में पेट्रोल इतना सस्ता है, तो क्या आप इसे लेकर बारामती जाते हैं? क्या ब्लैक बॉक्स जलता है? एक्सपर्ट्स ने कहा है कि अगर आप इसे एक घंटे के लिए 1100 डिग्री में रखते हैं, तो ब्लैक बॉक्स डैमेज हो सकता है. ब्लैक बॉक्स में एक सीबीआर (सिविक वॉयस रिकॉर्डर) और एक एफडीआर (फ्लाइट डेटा रिकॉर्ड) होता है।
सीबीआई जांच की मांग
पवार ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनकी चाची और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार समेत एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की ब्ठप् जांच की मांग की, जिसमें अजित पवार की मौत हो गई थी।
सुनेत्रा पवार ने, एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुशरिफ और बड़े बेटे पार्थ पवार के साथ मंगलवार को सीएम फडणवीस से मिलीं और सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक लेटर सौंपा. रोहित पवार ने कहा, ष्मैंने जो मुद्दे उठाए हैं, उन्हें पत्र में शामिल किया गया है.रोहित पवार के अनुसार, जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और रिपोर्ट विमानन विशेषज्ञों और राजनीतिक नेताओं वाली समिति को सौंपी जानी चाहिए।
पिछले महीने, पुणे जिले के बारामती में हुए प्लेन क्रैश की जांच चल रही है. विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी, ।।प्ठ ने मंगलवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुए लियरजेट 45 प्लेन के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा निकालने के लिए विदेशी मदद मांगी गई है.
रोहित पवार ने राजनीतिक एंगल पर उठाए सवाल
रोहित पवार ने कहा कि जब से उन्होंने ष्बड़े लोगों का सामना किया है, उनके परिवार ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने दावा किया, ष्मुझे हैरानी है कि भाजपा के ट्रोल अपने चाचा के लिए न्याय मांगने पर मेरी बुराई क्यों कर रहे थे. एक वेरिफाइड हैंडल वाले ट्रोल ने प्लेन क्रैश से दो दिन पहले राज्य में राजनीतिक भूचाल के बारे में पोस्ट किया था.
उन्होंने कहा कि अगर इस हादसे में कोई राजनीतिक एंगल है, तो दो संभावनाएं हैंः एक, यह अंदाजा कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) का एनसीपी में विलय होने के बाद एनडीए में शामिल हो सकती है, और दूसरा, यह कि विलय के बाद अजित पवार एनडीए छोड़ सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कुछ ग्रुप दोनों ही परिदृश्य से खुश नहीं थे।
अजित पवार प्लेन क्रैश मामला: भतीजे रोहित पवार ने की नागरिक उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग
