शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को बदल सकती है: देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर

ग्वालियर। आज ईसीएस बगलेस स्कूल के नए आधुनिक भव्य भवन का उद्धघाटन समारोह कार्यक्रम स्थानः- सुरेश नगर थाटीपुर,ग्वालियर में आयोजित किया गया, समारोह में मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव वरिष्ठ भाजपा युवा नेता “माननीय देवेन्द्र प्रताप सिंह जी तोमर ष्ष्रामू भैयाष्” ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री मदन चन्द्र पवैया जी ने की,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रामू भैया ने मॉ सरस्वती जी का पूजन एंव दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह में मौजूद अभिभावको ,शिक्षक गण,एंव अध्यनरत बच्चो को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया ने कहा कि ष्शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को बदल सकती है। मैं ईसीएस बगलेस स्कूल को इस नए भवन के उद्घाटन पर बधाई देता हूं।ईसीएस बैगलेस स्कूल अपने आप में ही एक माइलस्टोन है। ग्वालियर शहर में ईसीएस बगलेस की 11 ब्रांचें पहले से ही मौजूद हैं, और इस नई अधुनिक ब्रांच के खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस नई शिक्षा नीति वाले और सभी सुविधाओं से भरपूर स्कूल में सभी बच्चों को अध्यन मे बहुत अच्छा लगेगा। मैं सभी अभिभावकों और छात्रों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।ष्
इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष भूषण पवैया एंव प्रबंधक प्रांजल पवैया ने कहा,कि ष्आज का दिन हमारे संस्थान लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम इस नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।ष्स्कूल के नए भवन में एयर-कंडीशन्ड कक्षाएं, क्रिकेट टर्फ, एक्टिविटी रूम, स्मार्ट डिजिटल कक्षाएं और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं हैं। स्कूल के निदेशक ने बताया कि वे छात्रों को समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उद्घाटन समारोह के अंत में संस्थान के पवैया परिवार की ओर से मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया समारोह में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों ने नए भवन का अवलोकन किया और इस अवसर पर आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन समाजसेवी संजय चोपड़ा,पूर्व पार्षद गण देवेन्द्र पवैया, दिनेश दीक्षित, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष पारस सर्राफ, भारत पवैया, भूषण पवैया, दिलीप वाकड़े, सुरेश तिवारी आकाश शर्मा केदार गुप्ता संजय अग्रवाल शैलेंद्र गुप्ता सुधेद्र गुप्ता, युवराज सिंह कमरिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *