सीएम डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे, विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार 24 मार्च को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया जिले के भाण्डेर में विशाल किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद इस दिन अपरान्ह में वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पधारे। विमानतल पर जनप्रतिनिधिगणों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। विमानतल पर थोड़ी देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री ने विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान किया। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत के लिये पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत एवं अभय चौधरी, कौशल शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र तोमर, अनिल सांखला, विनय जैन, जितेन्द्र गुर्जर, जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, विकास साहू एवं रामसुंदर रामू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे। पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी विमानतल पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *