जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाया किसानों पर अत्याचार का आरोप
खंडवा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खंडवा दौरे पर भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ष्भाजपा किसानों पर अत्याचार कर रही है. किसानों के हित के लिए कांग्रेस आगामी 9 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है. जिसमें सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
किसानों को धोखा देने का लगाया आरोप
हरदा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए निकले जीतू पटवारी कुछ समय के लिए खंडवा में रुके. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, ष्गेहूं खरीदी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है. भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक किसानों के साथ धोखा किया है. शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट बनाई थी और अलग से बजट आएगा इसकी घोषणा को थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
किसानों से किये वादे पूरा नहीं करने का आरोप
जीतू पटवारी ने कहा कि ष्सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान, 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल सोयाबीन की कीमत देने का वादा किया था. लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया. अब मोहन यादव आए हैं. ये किसान कल्याण वर्ष मना रहा हैं और बार बार फसल खरीदी की तारीख बढ़ाई जा रही है. ये किसानों के साथ अत्याचार है.ष्
सरकार को बताया गरीबों का विरोधी
दतिया विधानसभा से राजेंद्र भारती की विधायकी जाने के मामले में जीतू पटवारी ने कहा कि ष्हाई कोर्ट में हमने इस मामले में याचिका लगाई है. एक-दो दिन में वहां से स्टे मिल जाएगा और फिर से राजेन्द्र भारती विधायक होंगे.ष्
राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी
उन्होंने खंडवा में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़े गए लोगों के मकानों को लेकर भी बयान दिया. जीतू पटवारी ने कहा, ष्यह सरकार गरीब विरोधी सरकार है. गरीबों को बेघर किया जा रहा है, उनके मकान तोड़े गए हैं।
