Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मोदी सरकार के 12 वर्ष और 22 राज्यों में एनडीए शासन,बड़ी कामयाबी को भुनाने की तैयारी में बीजेपी - Nand Kesari || Top News || Latest News

मोदी सरकार के 12 वर्ष और 22 राज्यों में एनडीए शासन,बड़ी कामयाबी को भुनाने की तैयारी में बीजेपी

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में दिल्ली में सोमवार एक जून को मैराथन बैठक संपन्न हुई. बैठक में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में युवा, महिला और वंचित वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देने के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्षों से जमीनी फीडबैक लिया गया.
हाल ही में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा समेत विभिन्न राज्यों में नियुक्त नए प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती पर भी बधाई दी गई. राज्यों के अध्यक्षों से फीडबैक भी लिये गए और भविष्य की रणनीति पर मंथन भी हुआ. बैठक में देशभर के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, अन्य राष्ट्रीय महासचिव, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे.
संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा
भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दोपहर में शुरू हुई. शाम देर तक चली. उन्होंने बताया कि यह बैठक पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सफलताओं और एनडीए के 22 राज्यों में शासन को रेखांकित करने के लिए बुलाई गई थी, जो संगठन के व्यापक विस्तार का प्रतीक है।
युवा, महिला और वंचित वर्गों पर फोकस
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि नितिन नबिन की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक में संगठनात्मक विस्तार, युवाओं को जोड़ने, महिलाओं के सशक्तिकरण और एससीध्एसटी समुदायों के विकास पर चर्चा हुई. बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, युवा वर्ग को मुख्यधारा में लाने, महिला सशक्तिकरण और अनुसूचित जातिध्जनजाति के उत्थान जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया.
आगामी चुनावों की रणनीति
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में 26 मई 2026 तक मोदी सरकार के 12 वर्षों के उपलक्ष्य में जन-संपर्क अभियान तेज करने और आगामी विधानसभा व राज्यसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर मंथन हुआ. संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने के लिए 10 जून को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक हाई-प्रोफाइल बैठक प्रस्तावित है, जिसमें भावी राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *