Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
धुरंधर के क्रेज के बीच अगस्त्य नंदा की फिल्म ने दिखाया दम, पहले दिन कमाए इतने करोड़ - Nand Kesari || Top News || Latest News

धुरंधर के क्रेज के बीच अगस्त्य नंदा की फिल्म ने दिखाया दम, पहले दिन कमाए इतने करोड़

हैदराबाद। नए साल 2026 के मौके पर बॉलीवुड से फिल्म इक्कीस थिएटर पर रिलीज हुई. अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, धर्मेंद्र और जयदीप अहलाहवत स्टारर फिल्म इक्कीस उस वक्त में रिलीज हुई, जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. धुरंधर के क्रेज के बीच भी इक्कीस ने भी शानदार ओपनिंग ली है. इक्कीस की रिलीज वाले दिन धुरंधर ने मोटा कलेक्शन किया और फिल्म भारत में 800 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गई है. इक्कीस का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा और धुरंधर ने अपने 28वें दिन क्या धमाका किया, चलिए जानते हैं।
इक्कीस डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, अगस्त नंदा और सिमर भाटिया की फ्रेश जोड़ी की फिल्म इक्कीस ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. धुरंधर के क्रेज के बीच पहले इक्कीस का हिंदी में 31.94 ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ. मॉर्निंग शो में 12.09 फीसदी, आफ्टरनून में 35.29 फीसदी, इवनिंग में 46.77 फीसदी और नाइट शो में 33.62 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ. वहीं, धुरंधर ने इक्कीस की रिलीज वाले दिन अपनी रिलीज के 28 दिन पूरे किए और इस दिन धुरंधर ने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
भारत में धुरंधर का कलेक्शन 27 दिनों में 766.90 करोड़ रुपये हो गया है. धुरंधर ने 27वें दिन 12.40 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा और तू मेरी ने अपने आठवें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का 8 दिनों का कलेक्शन 30.20 करोड़ रुपये हो गया है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा और तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है।
बता दें, श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस 1971 में हुए इंडो-पाक वार में शहीद हुए नौजवान सोल्जर अरुण खेत्रपाल की शहादत को दिखाती है. फिल्म में अगस्त नंदा ने अरुण खेत्रपाल का रोल किया है. 2.24 घंटे की फिल्म ने पहले ही दिन दर्शकों को शानदार एक्सपीरियंस दिया और दर्शकों इस फिल्म को देखने के बाद काफी इमोशनल भी हुए. अब नए साल के वीकेंड पर इक्कीस कितना कमाती है, यह देखना होगा, क्योंकि धुरंधर का क्रेज तो कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *