जन उत्थान न्यास: विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर न्यास की समितियों की हुई बैठक

25 हजार लोग होंगे सहभोज में शामिल
ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान 23 जनवरी बसंत पंचमी को होने वाले चतुर्थ सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समितियों के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजन को भव्य रूप दिये जाने के लिये सुझाव दिये गये। बैठक को संबोधित करते हुये विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि बहनों की शादी पूरे धूम-धाम से की जा रही है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। डा. सिकरवार ने बताया कि 21 जनवरी को हल्दी, मेहंदी की रस्म, 22 जनवरी को महिला संगीत एवं 23 जनवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन पूरी भव्यता के साथ किया जायेगा। न्यास द्वारा वाहन पार्किंग हेतु एम.एल.बी कॉलेज का स्थान तय किया गया है। बैठक में न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक राकेश अग्रवाल, सहसंयोजक संजय कठठ्ल, सचिव अवधेश कौरव, सहसंयोजक श्रीमती बबीता डाबर, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *