Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, शनिवार, 14 फरवरी, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, शनिवार, 14 फरवरी, 2026

आज का पंचांग: शनिवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. आज विजया एकादशी का पारण है. आज शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत भी है।
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र धनु राशि में 13ः20 से लेकर 26ः40 तक फैला है. इसके शासक ग्रह शुक्र है और देवता वरुण है. पूर्वाषाढ़ का मतलब होता है, विजय से पूर्व. इस नक्षत्र में किसी भी बड़े काम की तैयारी करना अच्छा रहता है. इस नक्षत्र में माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहता है.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 09ः48 से 11ः12 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल, शनिवार, 14 फरवरी, 2026
मेष- आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है. आपका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होंगे. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय के स्थान या घर पर किसी से मनमुटाव होगा।
वृषभ- काम में विलंब से सफलता मिलेगी. शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे. अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचौनी रहेगी. प्रवास में विघ्न आने की आशंका बनी रहेगी. आपको नए काम आरंभ नहीं करने की सलाह दी जाती है. खान-पान का ध्यान रखें. योग और ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं. प्रेम जीवन में अपने प्रिय से किसी बात पर मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखे।
मिथुन- आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे. मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे. स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे. नए वस्त्रों की खरीदी भी होगी. वाहन सुख भी मिलेगा. आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।
कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज आपको सफलता और आनंद की प्राप्ति होगी. घरेलू वातावरण सुख और शांतिवाला होगा. नौकरी में लाभ हो सकता है. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. आपके काम की कद्र होगी. मित्रों संग आनंद के पल बिताएंगे. जीवनसाथी से आपके विचार मिलेंगे. आप घर की जरूरत पर पैसा खर्च कर सकते हैं. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. अपने प्रिय के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।
सिंह- आज रचनात्मक और कला संबंधी काम के लिए दिन श्रेष्ठ है. आप लेखन, फोटोग्राफी, संगीत या नृत्य में रुचि ले सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में भागीदार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे. स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मानसिक एकाग्रता के लिए अपने गुस्से पर संयम रखें।
कन्या- आज आपको विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा. शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचौनी का अनुभव होगा. परिवार के सदस्यों संग विवाद हो सकता है. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी. पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है. स्थायी संपत्ति, वाहन से संबंधित समस्याएं हो सकती है. अनावश्यक रूप से कहीं धन खर्च हो सकता है।
तुला- आप का दिन शुभ फलदायी होगा. परिजनों और भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. जीवनसाथी के साथ घर की समस्या पर चर्चा होगी. किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा. धन लाभ के योग हैं. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. यात्रा का आयोजन होगा. नए काम के लिए दिन शुभ है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. पूंजी निवेशकों के लिए दिन अच्छा है. आज का दिन भाग्यवृद्धि का है. आप समय पर सभी काम कर पाएंगे।
वृश्चिक- परिवार में सुख-शांति रहेगी. सगे-संबंधियों और मित्रों से मिलन होगा. स्वादिष्ट भोजन मिलेगा. धार्मिक काम में धन खर्च होगा. आभूषणों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी. वाणी से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे. धन लाभ होगा. कुटुंबजनों के साथ सुखद चर्चा होगी. विद्यार्थियों को निश्चितरूप से सफलता मिलेगी. आज किसी नए काम की शुरुआत भी हो सकती है।
धनु- आज व्यापारियों को विशेष लाभ होगा. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा. घर पर कोई मांगलिक काम हो सकता है. स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर आपके काम समय पर पूरे होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे।
मकर- आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से व्यस्तता रहेगी तथा इसके पीछे खर्च भी होगा. कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम सामने आएंगे. व्यावसायिक काम में बाधा होगी. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा. परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से निराशा का भी अनुभव होगा. हालांकि दोपहर के बाद आपकी मानसिक स्थिति में परिवर्तन होगा।
कुंभ- आज आप नए काम की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे. नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. मित्र आपकी प्रगति में सहायक होंगे. आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. रमणीय स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा. समाज में ख्याति बढ़ेगी. संतान की प्रगति होगी. पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. अविवाहितों के रिश्ते की कहीं बात चल सकती है।
मीन- आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी है. आज आपके सभी कामों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा. व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी. पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा. कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. सरकार से लाभ होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. सांसारिक जीवन आनंदमयी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *